एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! चाकसू में भीषण सड़क हादसा, जबलपुर के 5 लोगों की मौत

Spread the love

यपुर की सीमा से लगे चाकसू  में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

 

मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे सभी लोग

चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उज्जैन से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी जबलपुर के निवासी थे। वे महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे थे।

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, तब जाकर यातायात फिर से सामान्य हो सका।

 

शव मॉर्च्युरी में रखवाए, पहचान बाकी

पुलिस ने सभी शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान उनके परिजनों के आने के बाद की जाएगी और फिर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटना थाना पुलिस के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे शनिवार शाम तक चाकसू पहुंच सकते हैं।

और पढ़े  भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

Spread the love
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- काउंटडाउन शुरू, कुछ देर बाद शुरू होगी नीट पुनर्परीक्षा, सिर्फ 1.30 बजे तक मिलेगा प्रवेश

    Spread the love

    Spread the loveनीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों से…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- हमारी सैन्य शक्ति दुनिया के लिए बाजार नहीं बन सकती’, PM बोले- आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना में तीन अत्याधुनिक युद्धपोतों और सर्वेक्षण पोतों को शामिल किए जाने…


    Spread the love