Today Horoscope 11 February 2026 आज इन राशि वालों की पूरी होगी हर एक इच्छा और धन लाभ के योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

 

मेष राशि-आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस काफी खुश होंगे और आपके प्रमोशन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में आपको थोड़ी देखभाल करनी होगी, क्योंकि इसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें, इसलिए रिश्तों में आपसे समानता बनाए रखें और आप अपने घूमने-फिरने के शौक को भी थोड़ा कम करें।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आप अपने बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 13 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा , पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप छोटे बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपके पिताजी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं और आप यदि कहीं बाहर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। सेहत मे यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो  उससे भी आपको राहत मिलेगी।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति आपको हो सकती हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के कैरियर को लेकर समस्याएं बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर सोच विचार अवश्य करेंगे और किसी के बहकावे में आकर किसी योजना में धन ना लगाएं।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

      मेष राशि-आज आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। मुश्किल से मुश्किल काम को भी पूरे जोश और फोकस के साथ पूरा करने का जज्बा रहेगा…

    Today Horoscope 17 September 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग,जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

      मेष-आज मन कुछ ज्यादा ही चंचल रह सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए जरूरी है कि बड़े निर्णय…