Today Horoscope 10 February 2026 आज हो सकता है इन राशि वालों की आय में इजाफा और बन रहा है नौकरी में प्रमोशन के योग,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आपको अत्यधिक काम रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाएं और अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी काफी सटीक रहेंगे। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सोच समझकर सभी काम पूरे होंगे और आपको किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और कुछ नई चीजों को भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 08 MaY 2026 आज इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा ना समझें। परिवार में किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसकी भी आप संज्ञान लेंगे और उसके लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से भी मिलना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे आपके परिवार के सदस्यों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।

 

कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 10 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 06 MaY 2026 आज इन राशि वालों के हिस्से में आएंगी बेशुमार खुशियां और आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का अपना  दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो बढ़िया रहने वाला है, लेकिन फिर भी आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर चलना होगा और अपने कामों को आप कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी की कोई मन की इच्छा आप पूरी कर सकते हैं, जिसे आप पूरी करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 10 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

    Spread the love

    Spread the love     मेष राशि- आज कामकाज में थोड़ी चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। ऑफिस में बॉस से बहस आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है, इसलिए…


    Spread the love

    Today Horoscope 09 MaY 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत खोलेगा शनिवार, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। उदर रोग से परेशान होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा।…


    Spread the love