उत्तराखंड : राज्य में आज फिर बढ़े कोरोना के केस मिले 22 नए संक्रमित,01 की हुई मौत, साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 163 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 149 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 15948 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो, देहरादून में 10, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343618 हो गई है। इनमें से 329953 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  यमुनोत्री धाम-: हिमस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त, कई फीट बर्फ जमा, मजदूर भी फंसे
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *