उत्तराखंड / ऋषिकेश : प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर को आएंगे ऋषिकेश,मोदी की सुरक्षा के लिए एम्स बना ‘अभेद्य किला’, चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई एसपीजी और पुलिस ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सात अक्तूबर को ऋषिकेश आ रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पूर्व एम्स ऋषिकेश परिसर अभेद्य किले में तब्दील हो गया है। एम्स परिसर के चप्पे-चप्पे पर एसपीजी और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने एम्स में पुलिस दल को ब्रीफ किया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्धारित कार्यक्रम से तीन घंटे पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने पर सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 

पीएम मोदी ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वे देश भर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 161 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।
बुधवार को एम्स में आईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। आला अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से सर्तक रहें और चप्पे-चप्पे पर ध्यान दें।
कार्यक्रम से तीन घंटे पूर्व पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करें। इसके बाद ड्यूटी स्थल के आसपास गहन जांच की जाए। ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का प्रयोग नहीं करना है। अगर ड्यूटी स्थल के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो उच्चअधिकारियों को तत्काल सूचित करना है।
अधिकारियों ने कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग प्रवेश की अनुमति होगी। अधिकृत व्यक्तियों को भी एंटी सबोटाज जांच के बाद ही आयोजन स्थल में प्रवेश दिया जाए। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, डीआईजी सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके आदि थे।
पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में कांबिंग, ऊंचे स्थानों, इमारतों, पानी की टंकियों की बीडीएस और डॉग स्क्वायड के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
सभी थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला, लॉज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सघन जांच और बाहरी लोगों के सत्यापन निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को वर्दी और सादे कपड़ों में तैनात पुलिकर्मियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि नोडल अधिकारियों को पहले पुलिसकर्मी का ड्यूटी कार्ड चेक करना है। इसके बाद उसको ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया जाना है। ड्यूटी स्थल पर कर्मचारियों को एक साथ एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…