उत्तराखंड : प्रधानमंत्री आज आएंगे ऋषिकेश, देंगे कई सौगातें, ये है पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। वे ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वे देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।
उनके इस दौरे को लेकर जहां सरकारी तंत्र पूरी तरह से चौकन्ना है तो वहीं प्रदेश सरकार और संगठन भी उत्साहित है। चुनावी साल में पीएम के दौरे से राज्य को कुछ सौगातें मिलने की आस है। हालांकि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। यह घोषणा राज्य की सड़कों, टनल व सीमांत क्षेत्र विकास, महिला कल्याण के लिए हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से शासन व प्रशासन के स्तर पर पीएम के दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने समीक्षा बैठक भी की। देहरादून के जिलाधिकारी ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने ऋषिकेश हेलीपैड और एम्स तक डेरा जमा लिया है। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

धामी ने एम्स पहुंचकर लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वहां उन्होंने तैयारियां परखीं और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से हो पालन
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर केंद्र सरकार से भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो। शासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

तय नहीं, केदारनाथ जाएंगे या नहीं
मुख्यमंत्री से लेकर शासन के तमाम आलाधिकारियों तक के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा केवल ऋषिकेश एम्स तक है। लेकिन मोदी के बाबा केदार का अनन्य भक्त होने की वजह से अब भी इस बात के आसार जताए जा रहे हैं कि वह केदारनाथ दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
– 9.40 बजे : लखनऊ एयरपोर्ट से एमआई-17 से रवानगी।
– 10.50 बजे : ऋषिकेश हेलीपेड पर आगमन।
– 11.00 बजे : ऋषिकेश एम्स में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
– 11.00 – 12.00 बजे: ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण।
– 12.10 बजे : ऋषिकेश हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
– 12.15 बजे : एमआई-17 से हेलीकॉप्टर से वापसी।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…