नैनीताल / हल्द्वानी : तो क्या हंसा दत्त जोशी की हत्या की गई थी, आखिर कौन है हत्यारा, और क्या कहना है पुलिस का ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि किसी हमले से ही रिटायर्ड पोस्टमार्टम हंसा दत्त जोशी के गर्दन की हड्डी टूट गई थी। उनके सिर और कंधे में भी चोट आई है। पुलिस के अधिकारी अभी खुले तौर पर कुछ बता नहीं रहे हैं हालांकि उनका यह भी कहना है कि गर्दन की हड्डी टूटना और सिर में चोट सामान्य घटना नहीं है। इसे हत्या ही माना जाएगा।
ऊंचापुल चीनपुर निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर हंसा दत्त जोशी की मौत के मामले में पुलिस को मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई। रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमास्टर के गर्दन की हड्डी सी-2 टूटी हुई है। गर्दन सामान्य अवस्था में टूट नही सकती है। इसके अलावा सिर और कंधे में भी गंभीर चोर हमले का इशारा कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की फिर राय लेंगे ताकि चोटों के बारे में गहराई से जानकारी मिल सके।

बता दें कि रिटायर्ड पोस्टमास्टर हंसा दत्त जोशी (65) घर में अकेले रहते थे। 29 सितंबर की रात रिटायर्ड पोस्टमास्टर को बेस अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में शव का दो बार पोस्टमार्टम कराया और हंसादत्त की बेटी सौम्या की शिकायत पर बिठौरिया निवासी शिवा और सीएमटी कालोनी निवासी अक्षय तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बेटियों का आरोप था कि 38 बीघा जमीन को हड़पने के लिए उनके पिता की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की लेकिन वे घटना के बाबत कुछ भी नहीं बताने को तैयार नहीं थे।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का बड़ा फैसला: स्पाइनल दिव्यांगता को आरक्षण में शामिल करने के निर्देश, भर्ती पर रोक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…