बड़ी खबर – लॉकडाउन रिटर्न्स : सरकार ने लगाया 61 गांवों में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन ।

Spread the love

जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन ।

महाराष्ट्र –
कोरोना संक्रमण में आ रही कमी ने भले ही अधिकारियों को राहत दी हो, लेकिन यहां का अहमदनगर अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां प्रतिदिन 400 से 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण वाला जिला बन गया है। पिछले पांच दिनों में यहां 2277 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई 39 मौतों में 10 अहमदनगर के कोरोना संक्रमित थे।
61 गांवों में लगाया गया लॉकडाउन
अहमदनगर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां के 61 गांवों में 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है, यह लॉकडाउन चार अक्टूबर से प्रभावी है। यहां एक साथ पांच लोगों के खड़े होने पर भी मनाही है साथ ही इन गांवों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र भोषले ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की दर को देखते हुए यह प्राथमिक कदम उठाया गया है। इसके तहत 10 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

आंकड़ों में हो रहा सुधार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण सुधरता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो राज्य में संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को जारी किए आंकड़ों के तहत पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर 2,401 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,564,915 हो गई। वहीं मंगलवार को 2,840 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 33,159 पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 39 लोगों की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 139,272 पहुंच गई।

और पढ़े  रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत: लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *