देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए 8 फरवरी को होगी महापंचायत, पूर्व सीएम के घर हुई बैठक

Spread the love

अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को महापंचायत होगी। शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों व संगठनों के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई।

पूर्व सीएम हरीश रावत की पहल पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आठ फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत पर इंडिया गठबंधन दलों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा वीआईपी को बचाने की कोशिश कर रही है।

अगली बैठक तीन फरवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यालय होगी। न्याय मंच की संयोजक कमला पंत व निर्मला बिष्ट, समाजवादी पार्टी के डॉ. एसएन सचान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीपीआईएम नेता राजेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार, सामाजिक संगठनों की ओर से रवि चोपड़ा, जगदीश कुकरेती, सीपीएम माले के नेता इंद्रेश मैखुरी, एसएस रजवार, मनमोहन आदि मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- लाचार चेहरा बनाकर गले से मंगलसूत्र पर हाथ साफ करती थी मुस्कान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

    Spread the love

    Spread the loveक्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में…


    Spread the love

    टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री…


    Spread the love