उत्तरकाशी- बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया युवक, धुएं से दम घुटने पर मौत

 

र्षिल थाने के तहत झाला के एक होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार युवक वहां पर एक होटल में काम करता था और बीती मंगलवार देर रात को अंगीठी जलाकर सो गया था। हर्षिल थाने से मिली जानकारी के अनुसार महेश (25) निवासी हीना झाला के एक होटल में काम करता था। वह बीती मंगलवार देर रात को क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अधिक ठंड होने के कारण अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था।

 

सुबह जब होटल में रुके यात्रियों को वह नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पूरे कमरे में अंगीठी का धुंआ फैला हुआ था और वह मृत पड़ा हुआ था।उन्होंने इसकी सूचना हर्षिल थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। उसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया।

और पढ़े  बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता: उत्तरकाशी के 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि, जल स्रोतों की निगरानी तेज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…