उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 12 नए केस, 10 मरीजों की हुई घर वापसी..

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 150 से कम पहुंच गई है। प्रदेश में 149 सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 14628 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में दो, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक व देहरादून में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343596 हो गई है। इनमें से 329946 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले, संख्या 52 हुई; हर जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…