मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी था। बारिश के बाद अब एनसीार में ठिठुरन बढ़ रही है।








