सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने पर सस्पेंस? सुनील तटकरे बोले- CM फडणवीस लेंगे पद पर फैसला

Spread the love

 

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शनिवार को एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें एनसीपी सांसद और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए जाने की कोई जानकारी नहीं है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लेंगे।

 

आज होगी एनसीपी की अहम बैठक
एनसीपी की बैठक शनिवार दोपहर होने वाली है। इस बैठक के बाद पार्टी डिप्टी सीएम पद के लिए अपना नाम मुख्यमंत्री को सौंपेगी। यह पद अजित पवार के निधन के बाद खाली हुआ है।

शरद पवार बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
इस बीच शरद पवार ने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह फैसला उनकी पार्टी ने लिया होगा। मैंने आज अखबार में कुछ नाम देखे, जैसे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, जो फैसलों की पहल कर रहे हैं। इस पर मेरी कोई चर्चा नहीं हुई है।’

 

राजनीतिक फैसलों की जल्दबाजी पर उठे सवाल
जब अजित पवार के निधन के तुरंत बाद राजनीतिक फैसलों की जल्दी को लेकर सवाल पूछा गया, तो शरद पवार ने इशारों में कहा कि ये फैसले मुंबई में महायुति सरकार के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे।

सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी ने सुनेत्रा पवार का नाम डिप्टी सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया है और मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि क्या आज ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

और पढ़े  गुरु पूर्णिमा आज करें ये शुभ दान, घर में आएगी सुख-समृद्धि

आज शपथ ले सकती हैं सुनेत्रा पवार
एनसीपी की प्रवक्ता रूपाली पाटिल ठोंबरे ने दावा किया है कि सुनेत्रा पवार शनिवार को ही महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘अजित दादा का जाना हम सबके लिए बहुत बड़ा सदमा है। सुनेत्रा वाहिनी दुख में हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे अपील की कि वे अजित दादा के सपनों और काम को आगे बढ़ाएं। राजनीति में समय बहुत मायने रखता है। आज उन्होंने फैसला लिया।’

 

 

सुनेत्रा के शपथ ग्रहण पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया
अजित पवार के निधन के बाद आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण करने की खबरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, ‘यह एनसीपी का आंतरिक मामला है। यह उनके परिवार और पार्टी का मामला है; वे जो भी फैसला लें, वह उनकी मर्जी है। दुख की इस घड़ी में वे जो भी निर्णय लें, हम उनका समर्थन करते हैं।’ वहीं एनसीपी (एसपी) विधायक संदीप क्षीरसागर ने कहा, ‘मुझे पहले इसकी जानकारी नहीं थी; मुझे आज ही पता चला है। अगर पवार परिवार का कोई सदस्य इस पद पर आसीन होता है, तो हमें खुशी होगी।’


Spread the love
  • Related Posts

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love

    2026 सावन: कल से शुरू होगा सावन, जानें 4 या 5 कितने होंगे सोमवार

    Spread the love

    Spread the loveशिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसकी धूम अगस्त के अंत तक बनी रहेगी। इस पूरी अवधि में महादेव की…


    Spread the love