Phone Tapping Case: पूर्व CM केसीआर के घर रात में चिपकाया नोटिस, भड़के बेटे KTR, रेवंत रेड्डी पर जमकर बरसे

तेलंगाना की राजनीति इन दिनों कथित फोन टैपिंग के मामले को लेकर उबाल पर है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को जांच एजेंसी एसआईटी की ओर से नोटिस जारी किया गया। इसके बाद अब देर रात को घर के गेट पर नोटिस चिपकाने को लेकर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव भड़के हुए नजर आए हैं। उन्होंने एक्स पर चस्पा का एक वीडियो पोस्ट करते हुए रेवंत रेड्डी को जमकर घेरा।

 

केटीआर ने चस्पा नोटिस का वीडियो किया साझा
अपने पोस्ट में केटीआर काफी आक्रामक नजर। उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘तेलंगाना के निर्माता, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के प्रति यह घटिया रवैया क्या है, रेवंत रेड्डी जी? जब केसीआर जी ने खुद आपकी पुलिस को अपने घर का पूरा पता बता दिया था, उसके बाद भी रात में ऐसे घर पर जाना जहां वह मौजूद नहीं थे, गेट पर नोटिस चिपकाना और उससे अजीब सी खुशी महसूस करना शर्मनाक है। अगर यह घमंड नहीं है, तो और क्या है?’

 

जब समय आएगा, तब…’, केटीआर की चुनौती
केटी रामा राव ने आगे कहा, ‘पुलिस तो उस नियम का भी उल्लंघन कर रही है कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों से उनके घर पर ही पूछताछ की जानी चाहिए। क्या आपकी पुलिस को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की कोई समझ है? या उनका एकमात्र काम आपके हाथों की कठपुतली बनकर विपक्षी नेताओं को परेशान करना है? हो सकता है आपको कानून, न्याय या सच्चाई के लिए कोई सम्मान न हो, लेकिन हमें उन पर पूरा भरोसा है। हम इन सभी गैर-कानूनी मामलों का पर्दाफाश करेंगे। हम आपकी हर गलत हरकत को तेलंगाना के लोगों के सामने लाएंगे। लोग देख रहे हैं कि आप कितनी दादागिरी कर रहे हैं। जब समय आएगा, तो वे आपको सार्वजनिक मंच पर जरूर सबक सिखाएंगे।’

और पढ़े  हरजोत कौर बम्हरा को बीपीएससी की कमान: 1992 बैच की आईएएस अधिकारी, एमए-एमफिल के बाद किया यूपीएससी का रुख
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…