Some Changes: एलपीजी से लेकर सिगरेट की कीमतों तक क्या-क्या बदलेगा 1 फरवरी से? आम आदमी की जेब पर सीधा असर!

Spread the love

नवरी के खत्म होते ही फरवरी की दस्तक होने वाली है और इस बार नए महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए खास मायने रखती है। 1 फरवरी 2026 को एक ओर देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स योजना, निवेश और दैनिक जरूरतों पर देखने को मिलेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक कई क्षेत्रों में बदलाव की संभावना है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या कुछ बदल सकता है और इसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की तरह 1 फरवरी 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की नई दरें जारी की जाएंगी। इस बार खास तौर पर 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

1 जनवरी को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये घटाई गई थी, जिसके बाद इसका दाम 1,804 रुपये हो गया था। ऐसे में अब लोगों की निगाहें घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर टिकी हैं, यह देखने के लिए कि फरवरी की शुरुआत में राहत मिलती है या नहीं।

CNG-PNG और ATF की कीमतें

एलपीजी के साथ-साथ 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई दरें भी जारी की जाएंगी। ATF की कीमतों में बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों पर पड़ता है, क्योंकि इसी के आधार पर एयर टिकट के किराए तय होते हैं। पिछले महीने 1 जनवरी को दिल्ली में ATF की कीमतों में करीब 7 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है। अगर इनमें संशोधन होता है तो इसका असर सीधे वाहन चलाने की लागत और घरेलू गैस खर्च पर दिखाई देगा।

और पढ़े  West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

पान मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स

1 फरवरी 2026 से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जा सकता है। सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जीएसटी के अलावा पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा। अगर यह बदलाव लागू होता है तो इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

FASTag यूजर्स के लिए बदलाव

FASTag यूजर्स के लिए भी 1 फरवरी से नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। इससे नए यूजर्स को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम टोल भुगतान प्रणाली को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

फरवरी में बैंक छुट्टियां

फरवरी महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ होने जा रही है। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की सूची पहले देख लेना बेहतर होगा। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे मौकों को मिलाकर फरवरी में करीब 10 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लेना समझदारी होगी।

Spread the love
  • Related Posts

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love

    2026 सावन: कल से शुरू होगा सावन, जानें 4 या 5 कितने होंगे सोमवार

    Spread the love

    Spread the loveशिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसकी धूम अगस्त के अंत तक बनी रहेगी। इस पूरी अवधि में महादेव की…


    Spread the love