स्कूलों को धमकी: पीएम मोदी के दाैरे से एक दिन पहले आई मेल, लिखा-निशाने ते डेरा बल्लां

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर के कई स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी भरे ई-मेल मिले।  धमकी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और स्कूल परिसरों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

धमकी भरे ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का जिक्र किया गया। ई-मेल में लिखा गया कि मोदी के पंजाब आगमन को लेकर बम धमाका किया जाएगा। मेल ‘बिल्ली हाल’ नाम की आईडी से भेजा गया था।

 

धमकी भरी मेल में कहा गया है कि डेरा सच्चखंड बल्लां और संत निरंजन दास जी से इसका कोई लेना देना नहीं है सिर्फ मोदी को लेकर है। यह बदला है निज्जर के लिए, जिसकी कनाडा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मोदी खालिस्तान का दुश्मन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर स्थित सचखंड डेरा बल्लां में गुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह में शामिल होने वाले हैं।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को स्कूलों में भेजा गया। स्कूल भवनों, कक्षाओं और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्तर पर जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस सर्वर से भेजी गई, उसका स्रोत कहां है और इसके पीछे कोई संगठित साजिश या शरारती तत्व तो नहीं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि प्रधानमंत्री के दौरे और गुरु रविदास जयंती जैसे संवेदनशील मौके पर डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है।

और पढ़े  9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील इलाकों पर निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रशासन ने साफ कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love