देहरादून- बदरी-केदार क्यूआर कोड प्रकरण में फैसला, न्यायालय का हवाला देकर सूचना का अधिकार नहीं रोका जा सकता

Spread the love

त्तराखंड राज्य सूचना आयोग ने बदरी-केदार धाम क्यूआर कोड प्रकरण की सुनवाई में फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी मामले का न्यायालय से संबंधित होना सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना देने में बाधक नहीं है। आयोग ने बदरीनाथ कोतवाली के लोक सूचना अधिकारी को चेतावनी दी कि भविष्य में न्यायालय का हवाला देकर सूचना देने से इन्कार न किया जाए।

 

सूचना आयुक्त कुशला नंद ने कहा कि यदि जांच पूरी हो चुकी है तो केवल प्रकरण के न्यायालय में लंबित होने के आधार पर सूचना रोकी नहीं जा सकती। सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत केवल वही सूचनाएं रोकी जा सकती हैं, जिनके प्रकाशन पर न्यायालय की ओर से रोक लगाई गई हो अथवा जिनसे जांच या अभियोजन की प्रक्रिया प्रभावित होती हो।

 

यह मामला वर्ष 2023 में बदरीनाथ व केदारनाथ धामों में लगे क्यूआर कोड से जुड़ा है। आयोग के निर्णय पर बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- सुबह-सुबह चाय की दुकान में सिलिंडर फटने से हुआ धमाका, गंभीर घायल 2 लोग हायर सेंटर रेफर
  • Related Posts

    ऋषिकेश: भूमि प्रकरण मामले में विरोध करने जुटे लोग, राहुल को लिखा पत्र- कहा बचा लीजिए बापूग्राम

    Spread the love

    Spread the love     आईडीपीएल हॉकी मैदान ऋषिकेश में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। बापू ग्राम गीता नगर 20 बीघा मीरा…


    Spread the love

    कोटद्वार- बवाल ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया हीरो,अलर्ट पुलिस प्रशासन 

    Spread the love

    Spread the loveकोटद्वार बवाल तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले ने राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को हीरो बताया…


    Spread the love