उत्तराखंड- यूकेएसएसएससी…आयोग ने प्रमाणपत्रों की जांच कराने नहीं आए 204 अभ्यर्थियों को किया भर्ती से बाहर

Spread the love

 

 

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रमाणपत्रों की जांच कराने में अनुपस्थित रहे 204 अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर कर दिया है। ये पूर्व में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट पास कर चुके हैं। आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल के मुताबिक, विभिन्न विभागों में समूह-ग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक व आवास निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 19 जनवरी को परीक्षा हुई थी।

28 मार्च को टाइपिंग टेस्ट के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। जिसके आधार पर टाइपिंग टेस्ट 18 अगस्त से पांच सितंबर के बीच कराया गया था। इन सबके बाद आयोग ने 27 नवंबर को अभिलेखों की जांच के लिए एक सूची जारी की, जिसमें 1141 अभ्यर्थियों को चुना गया था।

 

आयोग ने एक दिसंबर 2025 से एक जनवरी 2026 के बीच अभिलेख सत्यापन कराया। निर्धारित तिथियों पर अपरिहार्य कारणों से जो नहीं आ पाए थे, उन्हें एक जनवरी का एक मौका और दिया गया था। अभिलेख सत्यापन में बुलाए गए 1141 अभ्यर्थियों में से 937 उपस्थित हुए थे, जिनमें से 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति के आधार पर इन सभी को भर्ती से बाहर कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: SIR पर विवादों के बीच तीन जिलों में नौ पर्यवेक्षक तैनात, जानें किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love