हरिद्वार: सरकारी जमीन की जांच के दौरान फायरिंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सहित दो को लगी गोली

Spread the love

 

 

नखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची। प्रशासनिक टीम के सामने ही फायरिंग की घटना हो गई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई व प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान और उनका एक रिश्तेदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली सचिन के पेट में लगी है।

 

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अमला सरकारी भूमि पर कब्जे से जुड़ी शिकायतों के सत्यापन के लिए गांव पहुंचा था। इसी दौरान भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भाजपा से जुड़े अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने के बीच अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी और सचिन चौहान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके अलावा उनके एक रिश्तेदार कृष्णपाल को भी गोली लगी है। फायरिंग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रशासनिक टीम और पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

 

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस के साथ ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

और पढ़े  देहरादून - कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों को राहत, समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनाक्रम में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, गोली किसने चलाई और विवाद की वजह क्या रही, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर 4 ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी…


    Spread the love