बड़ी कार्रवाई- अटलांटा के पास FBI ने 2020 चुनाव के खंगाले रिकॉर्ड, एक दिन पहले ट्रंप ने की थी टिप्पणी

Spread the love

मेरिका के जॉर्जिया राज्य में अटलांटा के पास स्थित फुल्टन काउंटी चुनाव कार्यालय में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच के सिलसिले में की गई है।

फुल्टन काउंटी की प्रवक्ता जेसिका कॉर्बिट-डोमिंगेज ने पुष्टि की कि सर्च वारंट के तहत रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने जांच जारी होने का हवाला देते हुए इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की। वहीं, एफबीआई के प्रवक्ता ने भी तलाशी की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने भी मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब एफबीआई के नए निदेशक काश पटेल के नेतृत्व में एजेंसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े कई राजनीतिक विवादों और शिकायतों की जांच तेज कर दी है। माना जा रहा है कि यह छापा भी उसी व्यापक जांच प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

 

ट्रंप ने एक दिन पहले किया था 2020 चुनाव में धांधली का जिक्र
एक दिन पहले यानी बुधवार को आयोवा के क्लाइव में मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र किया और कहा कि हमारे यहां धांधली वाला चुनाव हुआ था। इसी के साथ उन्होंने किफायती आवास के मुद्दे पर अपने रिकॉर्ड का बचाव किया और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए आक्रामक रूप से प्रचार करने की योजना की रणनीति भी पेश की।

और पढ़े  गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार: पुलिस ने देखे 800 संदिग्धों के दस्तावेज, बताया किस रास्ते भारत में घुसे

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट: डीए 38% हुआ, 70 हजार पद भरे जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन…


    Spread the love

    भाजपा- BJP ने महमूद गजनी की तरह राम मंदिर को लूटा’, चंदा विवाद के बीच संजय राउत का शाह पर तीखा हमला

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तीखा हमला…


    Spread the love