बड़ा हादसा: पिकअप से टकराई कार, दंपती समेत 3 की मौत, बर्थडे पार्टी में जा रहा था परिवार

Spread the love

 

 

यूपी के सोनभद्र स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के विषधरवा टोला के पास कार और पिकअप की जोरदार टक्कर में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कार सवार एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे।

 

इन लोगों की हुई मौत
हादसे में मृतकों की पहचान बीजपुर के चेतवा निवासी संजय (60), सेवकामोड़ निवासी अखिलेश (65) उनकी पत्नी हीरामनी (58) के रूप में हुई है। पिकअप चालक बड़होर निवासी मुस्लिम (20) और बभनी निवासी गोविंद (35) घायल हो गए।

 

ड्राइवर बोला- बर्थडे में जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सेवकामोड़ निवासी प्रभु (45) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने बताया कि सभी लोग कार से रॉबर्ट्सगंज एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक कार में ही फंसा
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सवार वाहन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन कार सवारों को मृत घोषित कर दिया। एसओ रामदरस राम ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्हें कब्जे में लिया गया है।

और पढ़े  अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

Spread the love
  • Related Posts

    जीत का जश्न बना रही थी महिला, पड़ोसी ने 911 पर किया फोन; अमेरिकी पुलिस ने घर में घुसते ही चलाई गोली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक महिला की खुशी का जश्न कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। 911 पर एक पड़ोसी की शिकायत के बाद मौके…


    Spread the love

    PMO को भेजी राममंदिर चंदा विवाद की गोपनीय जांच रिपोर्ट,केंद्र सरकार ने किया था ट्रस्ट का गठन

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा राशि से जुड़े गबन और अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच की…


    Spread the love