नैनीताल- पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से गेहूं, आलू और सेब की फसलों को मिलेगा लाभ

नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से किसानों को राहत मिली है। धानाचूली, पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, रामगढ़, हरतोला, नथुवाखान, मनाघेर, नाई क्षेत्र में बारिश से गेहूं, सरसों, जौ, मटर और आलू की फसलों को नमी मिली है। साथ ही बर्फबारी होने से सेब उत्पादक किसान भी खुश हैं। नगदल के किसान गणेश दत्त जोशी और महतोलियागांव सुरेश भट्ट ने बताया कि लंबे समय से किसान बारिश की उम्मीद लगाए हुए थे।

शुक्रवार को हुई बारिश से खेतों में लगी गेहूं, आलू, मटर की फसलों के साथ सेब के बागानों में लगे सेब को लाभ मिला है। वहीं शुक्रवार की रात बर्फबारी के चलते सड़क बंद होने से पहाड़पानी-धानाचूली मोटर मार्ग पर वाहन चालकों और यात्रियों को वाहनों में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार को सड़क खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

और पढ़े  ढाई घंटे इंतजार, फिर टूटी जिंदगी की डोर: एंबुलेंस में चालक नहीं था, युवा व्यापारी की मौत, सिस्टम पर उठे सवाल
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…