चमोली: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पंचांग पूजा और गणना के बाद आज तिथि घोषित

तुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर परिसर में पपड़ियाणा गांव के पंडित दिनेश चंद्र थपलियाल ने पंचांग पूजा और गणना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।

रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्येष्ठ संक्रांति 15 मई को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 16 को भी डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में रहेगी।

 

17 को सुबह आठ बजे डोली ल्वींठी खर्क के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि प्रवास यहीं कर 18 को डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक चुनाव: गढ़वाल मंडल में BJP का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…