ईडी Raid: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 मौतों के आरोपी लूथरा बंधुओं के ठिकानों पर छापे

Spread the love

 

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को गोवा, दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की। यह कार्रवाई गोवा के एक नाइटक्लब के मालिकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के बाद की गई है। इस क्लब में पिछले साल दिसंबर में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

 

दिल्ली, गोवा और हरियाणा में एक साथ रेड
ईडी ने करीब आठ से नौ ठिकानों पर तलाशी ली है। इनमें भाई सौरभ और गौरव लूथरा और सह-मालिक अजय गुप्ता के दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित दफ्तरों और रिहाइशी जगहों के साथ-साथ गुरुग्राम (हरियाणा) के तत्वम विला भी शामिल हैं। इसके अलावा गोवा में सरपंच रोशन रेडकर और पंचायत सचिव रघुवीर बागकर के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, रेडकर और बागकर पर क्लब के लिए अवैध व्यापार लाइसेंस और एनओसी जारी करने में मदद करने का आरोप है।

 

अवैध लाइसेंस और जमीन का पूरा खेल
एजेंसी के अधिकारी क्लब के मालिकों में से एक माने जाने वाले ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के परिसरों पर भी मौजूद हैं। यहां ‘खाजान’ भूमि (नमक बनाने वाली जमीन) के अवैध रूपांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच की जा रही है, जिस पर ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब बना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई संघीय जांच एजेंसी द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद की जा रही है।

25 लोगों की दर्दनाक मौत का वो दिन
यह आग 6 दिसंबर, 2025 को गोवा के अर्पोरा गांव में स्थित नाइटक्लब में लगी थी, जब वहां एक डांस पार्टी चल रही थी। इस घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी और करीब 50 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही लूथरा बंधु देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। बाद में उन्हें पिछले साल 17 दिसंबर को भारत डिपोर्ट किया गया था और वे वर्तमान में गोवा पुलिस की हिरासत में हैं।

और पढ़े  आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love