विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट’, तिरुवनंतपुरम रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया स्वनिधि क्रेडिट कार्ड

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। यह रोड शो थंपानूर ओवरब्रिज से शुरू होकर पुथरिकंडम मैदान तक आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनकी आधारशिला रखी और उन्हें हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का भी शुभारंभ किया और एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा?

  • पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए आज पूरा भारत एकजुट होकर प्रयास कर रहा है।
  • उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों से केंद्र सरकार शहरी मूलभूत ढांचे पर बहुत निवेश कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर के गरीब परिवारों के लिए बहुत काम कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ से अधिक घर बनाकर गरीबों को दिए गए हैं।
  • शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ से अधिक घर बनाए गए। केरल के सवा लाख शहरी गरीबों को उनका पक्का घर मिला है।

उन्होंने आगे कहा, गरीब परिवारों का बिजली का बिल बचे। इसके लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई। गरीबों को आयुष्मान भारत से पांच लाख का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार मिल रहा है। नारी शक्ति के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मातृ वंदना जैसी योजना बनाई गई है। केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। इसका बहुत बड़ा फायदा केरल के लोगों को भी हुआ है, विशेष कर मध्यम वर्ग को हुआ है, नौकरी पेशा लोगों को मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में करोड़ों देशवासियों को बैंक प्रणाली से जोड़ने का बहुत बड़ा काम हुआ है। अब गरीब एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और मछुआरों को भी आसानी से बैंक लोन मिलने लगे हैं। इनके पास कोई गारंटर नहीं है, सरकार खुद उनकी गारंटर बन रही है।

और पढ़े  West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

‘रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेंगे पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’
उन्होंने आगे कहा, जो लोग सड़कों के किनारे, गलियों में सामान बेचते हैं, इन रेहड़ी-पटरी वालों की स्थिति भी पहले बहुत बुरी थी। इनके लिए पीएम स्वनिधि योजना बनाई गई। इस योजना के बाद देशभर में लाखों साथियों को बैंकों से बहुत मदद मिली है। लाखों रेहड़ी पटरी वालों को जिंदगी में पहली बैंक से कोई लोन मिला है। अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है। थोड़ी देर पहले यहां भी पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। इसमें केरल के 10 हजार और तिरुवनंतपुरम में 600 साथी हैं। पहले केवल अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड होते थे। लेकिन अब रेहड़ी पटरी वालों के पास भी क्रेडिट कार्ड हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव,ईरान के कई ठिकानों पर बरसाए बम; पश्चिम एशिया में माहौल क्या?

    Spread the love

    Spread the loveजॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी…


    Spread the love

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love