रुद्रप्रयाग- ब्रेन स्ट्रोक से प्रवक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से लाए एम्स ऋषिकेश

Spread the love

गस्त्यमुनि विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उन्हें तत्काल हायर सेंटर ले जाया जाए।

परिजनों की ओर से घटना की सूचना डीएम प्रतीक जैन को मिली। डीएम ने तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए और प्रभाकर को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। डीडीएमओ प्रभारी एयर हेली नंदन रजवार ने बताया कि मरीज प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।

 

एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। मरीज के परिजन उपेंद्र सती ने कहा कि सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा पहाड़ के लिए संजीवनी की तरह है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून; दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love