हल्द्वानी- करोड़ों की ठगी: पुलिस ने इनवेस्टमेंट कंपनी का सीईओ को किया गिरफ्तार

 

हल्द्वानी में 25 से 30 महीने में निवेश राशि को दोगुना करने का लालच देने वाले इनवेस्टमेंट कंपनी जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ विमल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे तलब किया था, पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने लोगों से 35 करोड़ से अधिक की राशि निवेश कराई थी। जब निवेशकों ने रुपये वापस मांगे तो टरकाया जाने लगा।

 

पिछले दिनों मामला उजागर होने के बाद कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में पार्थ परासर निवासी कपिल कालोनी बड़ी मुखानी की ओर से दी गई तहरीर पर बीते सोमवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि 1.90 लाख रुपये का मूलधन तथा इतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया जबकि शेष धनराशि 8.10  वापस न कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने विमल को न्यायालय के समक्ष पेश किया, उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। है। जबकि उसकी पत्नी रूबी और अन्य निदेशक अनूप की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

और पढ़े  उत्तरकाशी: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू अभियान, 67 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…