अयोध्या: 35 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा का राज्यपाल ने किया अनावरण

Spread the love

 

 

 महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को धार्मिक और शैक्षणिक आस्था का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब राज्यपाल ने 35 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटन दबाकर प्रतिमा का जैसे ही अनावरण किया पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

यह विश्वविद्यालय 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसे पूरी तरह हाईटेक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और अत्याधुनिक डिजिटल रिसर्च सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे देश-विदेश के शोधार्थियों को रामायण, भारतीय दर्शन और संस्कृति पर गहन अध्ययन का अवसर मिलेगा। पूरे अयोध्या क्षेत्र में भगवान श्रीराम की इतनी ऊंची प्रतिमा कहीं और नहीं है। प्रशासनिक भवन के ऊपर स्थापित यह प्रतिमा विश्वविद्यालय की पहचान का प्रतीक बन गई है, जो परंपरा और आधुनिकता दोनों को दर्शाती है।

 

01-महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में श्रीराम की 35 फिट की प्रतिमा का अनावरण करतीं राज्

कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारतीय सोच और आधुनिक शिक्षा का संतुलित मॉडल है। यहां छात्र डिग्री नहीं लेंगे, बल्कि तकनीकी ज्ञान, शोध, जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा और टेक्नोलॉजी के माध्यम से वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है। भविष्य में यहां अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, शोध परियोजनाएं और सांस्कृतिक संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिससे रामकथा का वैश्विक विस्तार हो।


Spread the love
और पढ़े  जवाहर भवन के चौथे तल पर लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love