अयोध्या: महंगी पड़ी BJP विधायक रामचंद्र की नाराजगी, हटाए गए अयोध्या के CMO डॉ. सुशील कुमार बनियान 

Spread the love

योध्या जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की शिकायत के बाद अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन ने उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, जालौन में तैनात अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र सिंह भिटोरिया को अयोध्या का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।

भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि वे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों पर छापामारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। इसको लेकर जिले के चिकित्सकों और आम जनता में भारी नाराजगी थी।

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए ने भी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया था। विधायक की ओर से पहले ही चेतावनी दिए जाने के बावजूद नर्सिंग होम संचालकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आती रहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया और कार्रवाई करते हुए सीएमओ को पद से हटा दिया गया। नए सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटोरिया के सामने अब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।


Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद- दहशत के 9 घंटे: सैकड़ों जवानों ने की घेराबंदी, DJ ने रेस्क्यू में डाली खलल, ऐसे पकड़ा गया तेंदुआ
  • Related Posts

    होली पर हत्या- पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों…


    Spread the love

    वृंदावन- प्रेम मंदिर में रंगोत्सव की धूम भक्तों ने जमकर खेली होली, गूंजे ‘राधे-राधे’ के जयकारे

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में धुलंडी के अवसर पर प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। रंग, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच देश-विदेश से आए भक्तों…


    Spread the love