अयोध्या: 2 सिल्वर मेडल जीतने वाली चंद्र गौतम को SDM ने किया सम्मानित

 

प्रदेश स्तर पर आयोजित पैरा एसोसिएशन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं खिलाड़ी चंद्र गौतम को बुधवार को एसडीएम सोहावल सविता देवी ने सम्मानित किया। बीते माह मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय पैरा एसोसिएशन चैंपियनशिप में प्रदेश भर से लगभग 1100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत अमौना निवासी चंद्र गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक में 17 मीटर का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दोहराते हुए दूसरा सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एसडीएम सविता देवी ने खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि चंद्र गौतम की सफलता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

और पढ़े  ब्रज से अवध तक: कृष्ण नगरी में बुना जाएगा उत्तरप्रदेश फतह का तानाबाना, नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगा मंथन
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…