देहरादून: बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए हो, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Spread the love

हिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र लिखकर आगामी बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिला सशक्तीकरण के लिए करने का सुझाव दिया है। प्रदेश के सालाना बजट में हर साल महिला सशक्तीकरण के लिए जेंडर बजट का हिस्सा बढ़ा है, इस बार भी इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है।

उत्तराखंड में 2021-22 में लगभग 12 प्रतिशत जेंडर बजट था, जो 2022-23 में 13.77 प्रतिशत किया गया। इसके बाद 2023-24 में जेंडर बजट 14 प्रतिशत के आसपास रहा, जबकि 2024-25 में 16 प्रतिशत आवंटित हुआ। 2025-26 में कुल 1,01,175 करोड़ के बजट में जेंडर बजट का हिस्सा करीब 17 प्रतिशत था।

हाथ मजबूत करने के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में लगभग दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन शुरू में इसमें बजट का कम हिस्सा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में हर बार जेंडर बजट को बढ़ाया है।

प्रदेश की महिलाओं को सही अर्थों में सशक्त बनाने और आर्थिक-सामाजिक रूप से उनके हाथ मजबूत करने के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र लिख कर आगामी बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 30 प्रतिशत बजट का प्रावधान करने का सुझाव दिया है।

 

 

 

क्या है जेंडर बजट

प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट में जेंडर बजट का प्रावधान किया जाता है। जेंडर बजट में स्वीकृत राशि को विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण की योजनाओं पर खर्च किया जाता है। जेंडर बजट को किसी अन्य मद में खर्च करने का प्रावधान नहीं है।

और पढ़े  ऋषिकेश- Accident: सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love