लालकुआ- दुष्कर्म मामले की जांच में आरोपी को फायदा पहुंचाने पर महिला SI निलंबित

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में लालकुआ थाने की महिला दरोगा अंजू नेगी को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार की देर शाम निलंबित कर दिया। दुष्कर्म की प्राथमिकी के विवेचना में वह प्रतिवादी को लाभ पहुंचा रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद यह कार्रवाई एसएसपी ने की।

लाल कुआं थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने 14 अक्टूबर 2025 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी लालकुआ थाने में दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना लालकुआ थाने की दरोगा अंजू नेगी कर रही थी।

पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ऐसे हैं, जिसे विवेचना में शामिल किया जाना जरूरी है। लेकिन बताने के बाद भी महिला दरोगा ने इसकी अनदेखी की है। वह प्रतिवादी भगवत को लाभ पहुंचा रही हैं। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई और प्रकरण सही पाए जाने पर अंजू नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर यदि एक पक्षीय कार्रवाई हुई तो दोषी पुलिस कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह निलंबन भी इसी दिशा में किया गया है।-डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी


Spread the love
और पढ़े  भराड़ीसैंण Budget Session: LPG गैस को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, हंगामे पर यूकेडी नेता हुए गिरफ्तार
  • Related Posts

    हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love     रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से…


    Spread the love

    बागेश्वर- कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर कंकाल मिला

    Spread the love

    Spread the loveकपकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एलआईयू की गुप्त सूचना पर स्थानीय लोगों के…


    Spread the love