बाबा वेंगा: क्या सोने के दाम को लेकर सच हो रही वेंगा की भविष्यवाणी? जानिए कितना महंगा हो सकता है सोना

सोना-चांदी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। हर दिन सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा ने सोने के दाम को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है, जो लोगों को डरा रही है। क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि बाबा वेगा ने सोने की कीमतों को लेकर क्या भविष्यवाणी की है…

वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

 

  • बाबा वेंगा की सोने की कीमतों को लेकर की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह भविष्यवाणी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।

 

  • बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। दुनियाभर में उनकी भविष्यवाणियों की चर्चा होती है।

 

  • बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

 

कौन सी सच हुई हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां? 

  • बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।

 

  • लोगों को सोने की बढ़ती कीमतें उनकी भविष्यवाणी के सच होने का डरा सता रहा है।

कितना महंगा हुआ सोना? 

  • हाल के महीनों में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। भारत में 10 ग्राम सोने का दाम करीब 1 लाख 47 हजार रुपये तक पहुंच चुका है।
और पढ़े  जबलपुर: पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे

 

  • अब इस बीच बाबा वेंगा की सोने को लेकर भविष्यवाणी गोल्ड की कीमतों में और उछाल की चर्चा को हवा दे दिया है।

 

  • अब सवाल है कि क्या बाबा वेंगी की सोने की कीमतों को लेकर की गई भविष्यवाणी सच साबित होगी?

कितना महंगा होगा सोना? 

  • बाबा वेंगा की वायरल भविष्यवाणी के मुताबिक, वित्तीय संकट पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से लोग सोने जैसे फिजिकल एसेट्स की तरफ भागेंगे।

 

  • बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि सोने की कीमतें 25 से लेकर 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें? 

  • सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल के कारण बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। दुनिया में मची उथल-पुथल के कारण अनिश्चितता बनी हुई है। इसके कारण लोग सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित मान रहे हैं।

 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने पिछले एक दशक में अपने सोने के भंडार को बढ़ाया है। ग्लोबल डेब्ट इस समय करीब 338 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह वैश्विक जीडीपी के मुकाबले काफी अधिक है।

 

  • डेब्ट बबल की वजह से निवेशक घबराए हुए हैं कि कहीं यह दुनियाभर में एक नई वित्तीय अस्थिरता को जन्म न दे दे। इस कारण सोना एक सेफ एसेट बन जाता है। इसमें जोखिम कम होता है।

डिस्क्लेमर: बाबा वेंगा की सोने के दाम को लेकर की गई भविष्यवाणी की यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर बनाई गई है। Amarujala.com बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़े  इमरान खान: अभिनेता की याचिका पर इस दिन सुनवाई करेगा बॉम्बे HC, भारत छोड़ने का मिला था नोटिस
  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…