इमरान खान: अभिनेता की याचिका पर इस दिन सुनवाई करेगा बॉम्बे HC, भारत छोड़ने का मिला था नोटिस

आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट 26 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। इमरान खान और लेखा ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित उस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।

इस दौरान मुंबई पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में लिया था, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया।

कोर्ट में क्या बोले इमरान के वकील?
मुंबई पुलिस की ओर से जारी नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार को चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी की पीठ के सामने अभिनेता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकटेश धोंड ने याचिका का जिक्र करते हुए जल्द सुनवाई करने की मांग की।

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा। उन्होंने बताया कि याचिका की प्रति उन्हें सोमवार सुबह ही मिली थी। इस पर कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की।

कोर्ट ने पूछा यह सवाल
इमरान खान के वकील वेंकटेश धोंड ने अदालत से मामले की सुनवाई पहले करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के नोटिस में अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान अदालत ने पूछा कि क्या याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अन्य आपराधिक मामला भी लंबित है। इस पर धोंड ने इनकार करते हुए कहा कि इमरान खान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उनके खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज है और न ही कोई मुकदमा लंबित है।

और पढ़े  उत्तराखंड-: 35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित

वकील ने यह भी बताया कि इमरान खान दो साल की उम्र से भारत में रह रहे हैं। उनके मुताबिक, अभिनेता किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे। वह केवल प्रदर्शन स्थल की ओर जा रहे थे और आधे रास्ते तक ही पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

क्या है इमरान से जुड़ा पूरा मामला?

  • मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।
  • खबरों के मुताबिक, अभिनेता के पास अमेरिकी पासपोर्ट है।
  • ऐसे में भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
  • जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की है।
  • आरोप है कि भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन में भाग लिया।
  • इसी मामले में पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।
  • Related Posts

    CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के…

    मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ, 7 साल पहले हुआ था बेटी का निधन

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर पर अंतिम…