नए बीजेपी प्रमुख- नितिन नबीन ने की मंदिर-गुरुद्वारे में की प्रार्थना, आज PM मोदी की मौजूदगी में संभालेंगे पद

Spread the love

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई।

 

पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में नितिन देंगे योगदान’, बोले सिरसा

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’

 

 

बंगला साहिब पहुंचे नितिन नबीन तो क्या बोले दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा?

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘नितिन नबीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वे पटना साहिब की धरती से यहां आए हैं; नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आज वे युवाओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें विश्वास है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।’

और पढ़े  प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्री का पद, प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला जिम्मा

नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका।

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कनॉट प्लेस इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने वाले हैं।

नितिन नबीन ने वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन और पूजा-अर्चना

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

नितिन नबीन ने की झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना

नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की।


Spread the love
  • Related Posts

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट- SC ने पैलेट गन मामले में की सुनवाई, कहा- पुलिस कर सकती है पैलेट गन का इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक के खिलाफ हालिया छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जंतर-मंतर…


    Spread the love