जबलपुर: पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ ही परिसर में बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर आधारताल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आठ से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। इसके साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम की जांच और आकलन के बाद ही चल सकेगा।

जनहानि की सूचना नहीं
एएसपी के मुताबिक, फिलहाल घटना में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं।

और पढ़े  दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड: मुंबई, उज्जैन से दिल्ली और ओडिशा तक आग, कहां-कैसे हुआ रेस्क्यू, कितना नुकसान?
  • Related Posts

    CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के…

    मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ, 7 साल पहले हुआ था बेटी का निधन

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर पर अंतिम…