झारखंड- लातेहार में शादी की बस पलटी नौ की मौत,मरने वालों में पांच महिलाएं, 80 से अधिक यात्री घायल

Spread the love

 

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही बस के पलटने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बांग्लादारा घाटी में हुई। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।

एसपी ने की पुष्टि
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि शादी की बारात लेकर आ रही बस घाटी में पलट गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं थीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान लातेहार अस्पताल में दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत गुमला सदर अस्पताल में हुई।

अस्पतालों में भर्ती घायलों का इलाज जारी
गुमला के सिविल सर्जन शंभु नाथ चौधरी ने बताया कि नौ घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जिनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया।

उप अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायल महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। 20 से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 32 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान रेशंती देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में की गई है। लातेहार अस्पताल में मृत एक महिला की पहचान की जा रही है।

और पढ़े  एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

बस में थे करीब 90 यात्री
बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, “बस का ब्रेक फेल हो गया था। मैंने हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश की, लेकिन बस पर नियंत्रण नहीं पा सका और वह पलट गई।”

 

बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। चालक के अनुसार, बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश के बावजूद बस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका, जिसके बाद बस पलट गई।

 


Spread the love
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love