रुद्रप्रयाग: यात्रा में हंगामा:- DM बोले-अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई, सरकारी गेट तोड़ने वालों पर लगेगा गुंडा एक्ट

Spread the love

 

 

गस्त्यमुनि में ऋषि अगस्त्य मुनि महाराज की दिवारा यात्रा के दौरान हुए हंगामे को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने और अधिकारियों से अभद्रता करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिह्नित किए गए रिपेटिटिव ऑफेंडर्स (बार-बार अपराध करने वाले) के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बृहस्पतिवार देर शाम अगस्त्यमुनि पहुंचे जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रशासन ने दिवारा यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले ही पूर्ण कर लिए थे। डोली को मंदिर से गद्दीस्थल तक उसी पारंपरिक मार्ग से ले जाने की व्यवस्था की गई थी जिसका उपयोग वर्ष 2003 और 2009 की यात्राओं में हुआ था। जिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर अव्यवस्था उत्पन्न करने की कोशिश की और गेट को तोड़ दिया। इस कारण न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि नेशनल हाईवे-107 पर भी करीब 4 से 5 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

अराजकता बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन को उपद्रवियों को चिह्नित कर चिन्हित सरकारी संपत्ति को नुकसान, ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार, नेशनल हाईवे अवरुद्ध करना: 5 घंटे तक जाम लगाकर जनता को परेशान करना, गुंडा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डीएम ने दो टूक कहा कि धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार की हिंसा, अनुशासनहीनता या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति से मार्ग को लेकर पूर्व में ही वार्ता हो चुकी थी इसके बावजूद इस तरह की घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

और पढ़े  बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, उरेडा अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love