देहरादून: मुख्य सचिव ने की समीक्षा, PM मोदी के शिलान्यास की 18 योजनाएं पूरी, 73 पर चल रहा काम

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे पर अलग-अलग कार्यक्रमों में 22015.76 करोड़ लागत की 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इसमें 18 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि 73 पर काम चल रहा है। अधिकतर परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को इन परियोजनाओं की लगातार निगरानी कर निर्धारित समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा, कि जिन योजनाओं का काम पूरा हो गया है, लेकिन अभी लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि एक से अधिक विभागों से संबंधित परियोजनाओं को आपसी तालमेल के साथ पूर्ण कराएं। मुख्य सचिव ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने के लिए केंद्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन व शेड्यूल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत
  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत मिल गई है। इनमें से तीन निहंग जेल में बंद थे, जबकि एक निहंग का एम्स ऋषिकेश उपचार चल रहा…


    Spread the love

    नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveसिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में…


    Spread the love