हरिद्वार- विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिलापूर्ति अधिकारी और पीए 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Spread the love

 

 

देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को हरिद्वार के जिलापूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक (पीए) गौरव शर्मा को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कई घंटों तक दोनों से कार्यालय में ही पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को टीम अपने साथ देहरादून ले गई।

 

विजिलेंस के मुताबिक, जिलापूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और निजी सहायक गौरव शर्मा एक राशन डीलर से विभागीय कार्य में अनुकूल कार्रवाई कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। राशन डीलर ने पहले तो रिश्वत देने के लिए हामी भर दी, लेकिन बाद में उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की ठानी। राशन डीलर ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की, जिसकी गोपनीय जांच की गई। प्रथमदृष्टया मामला सही मिलने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।

शुक्रवार को योजना के मुताबिक राशन डीलर रिश्वत की रकम लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, वैसे ही सतर्कता टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

डीएसओ की गाड़ी का चालक भूमिगत
कार्रवाई के बाद डीएसओ की सरकारी गाड़ी का चालक अचानक गायब हो गया। बताया गया कि वाहन की चाबी उसी के पास थी और गाड़ी में कुछ अहम कागजात रखे होने की चर्चा है। विजिलेंस की टीम देर रात तक चालक का पता लगाने में जुटी रही। तहसील परिसर में विजिलेंस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही।

और पढ़े  हल्द्वानी- चार घंटे तक वाहन और पेड़ के बीच फंसा रहा शव, चीख-पुकार से दहला इलाका, मुक्तेश्वर घूमकर लौट रहे थे सैलानी

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love