उत्तराखंड- राजधानी दून में बनेगा चार लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रस्ताव में बदलाव

 

राजधानी में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) के लिए राजधानी में चार लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इनमें दो लेन का प्रयोग बीआरटीएस और दो का सामान्य बसों के संचालन में होगा। यूकेएमआरसी ने दो लेन का प्रस्ताव मुख्य सचिव के सामने रखा था लेकिन भविष्य में यातायात दबाव को देखते हुए मुख्य सचिव ने इसे चार लेन का बनाने के लिए परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन शुक्रवार को सचिवालय में मेट्रो रेल, शहरी बुनियादी ढांचा और भवन निर्माण लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में यूकेएमआरसी ने निदेशक मंडल के सामने कई प्रस्ताव रखे जिन पर बोर्ड ने निर्णय लिए।

भविष्य में राजधानी में यातायात दबाव अधिक
यूकेएमआरसी अब मेट्रो और नियो मेट्रो के स्थान पर बीआरटीएस (बिजली से चलने वाली बसें) के संचालन की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इसके लिए दो लेन का एलिवेटेड कोरिडॉर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस पर बोर्ड ने निर्णय लिया कि भविष्य में राजधानी में यातायात दबाव अधिक हो जाएगा। इसके लिए सार्वजनिक यातायात के दूसरे साधनों के चलने लायक भी सड़कें नहीं रहेंगी।

 

 

ऐसे में इसे दो लेन के स्थान पर चार लेन का बनाए जाने का परीक्षण कराने के लिए मुख्य सचिव ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट ने यूकेएमआरसी को नियो मेट्रो के स्थान पर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे साधनों पर विचार करने के लिए कहा था। इसी क्रम में अब इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट में कहां-कहां पार्किंग की आवश्यकता होगी इसकी योजना भी तैयार कर ली जाए।

और पढ़े  देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…