न्यायालय का फैसला: नैनीताल- धोखाधड़ी और ठगी की शिकार मशहूर कवित्री को आज 7 साल बाद मिला इंसाफ

Spread the love

 

नैनीताल की प्रसिद्ध कवित्री गौरी मिश्रा के विद्वान अधिवक्ता सोनू कुमार की मजबूत पैरवी की वजह से आज सात साल मिला इंसाफ उन्होंने कहा की उन्हें ईश्वर और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा
गौरी मिश्रा ने कहा की 8 साल पहले हल्द्वानी के गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता ने मकान दिलवाने के नाम पर 35 लाख रु ठग लिए थे। वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही अपने साथी डिंपल पाण्डेय उर्फ शत्रुघ्न पांडेय, लीलाधर कांडपाल उर्फ लीला कांडपाल, मुकेश भट्ट और लालित पाण्डेय के साथ मिलकर अश्लील फोटो edit कर सोशल मीडिया में बदनाम करने की कोशिश की गई ।
शिकायत में यह भी कहा गया कि अभियुक्त धमकी दे रहे थे कि “पैसों को तो भूल जाओ, हम तुम्हें इतना बदनाम कर देंगे कि मुँह दिखाने लायक नहीं रहोगी, और तुम्हें हल्द्वानी शहर छोड़कर भागना पड़ेगा।”

 

 दोषसिद्धि, कारावास और जुर्माना

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल रवि प्रकाश ने आज 17 जनवरी 2026 को 44 पृष्ठों के निर्णय में दोषसिद्धि देते हुए कहा कि महिला के विरुद्ध गंभीर अपराधों में नरमी उचित नहीं। और आरोपितों को निम्नवत सजायें दीं :

गौरव गुप्ता (गिरफ्तारी 15.02.2020, जेल में निरुद्ध)

  • धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता: 07 वर्ष सश्रम कारावास + 50,000 रुपये जुर्माना

  • धारा 506 भारतीय दण्ड संहिता: 05 वर्ष सश्रम कारावास + 25,000 रुपये जुर्माना

  • धारा 509 भारतीय दण्ड संहिता: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 10,000 रुपये जुर्माना

  • न्यायालय रिकॉर्ड के अनुसार जेल में बिताई अवधि: 938 दिन

और पढ़े  हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती

सौरभ गुप्ता (गिरफ्तारी 15.02.2020, जेल में निरुद्ध)

  • धाराएं: 420, 506, 509 भारतीय दण्ड संहिता

  • सजा: A.1 के समान

  • जेल में बिताई अवधि: 938 दिन

ललित मोहन पाण्डे (आत्मसमर्पण 25.05.2022)

  • धारा 509: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 10,000 रुपये जुर्माना

लीलाधर उर्फ लीला काण्डपाल (आत्मसमर्पण 17.01.2022)

  • धारा 509: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 10,000 रुपये जुर्माना

शत्रुघन पाण्डेय उर्फ डिम्पल पाण्डेय (आत्मसमर्पण 20.04.2022)

  • धारा 509: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 10,000 रुपये जुर्माना

  • धारा 66बी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 50,000 रुपये जुर्माना

  • धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 1,00,000 रुपये जुर्माना

मुकेश चन्द्र भट्ट (आत्मसमर्पण 04.06.2022)

  • धारा 509: 03 वर्ष सश्रम कारावास + 10,000 रुपये जुर्माना

न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, पूर्व में जेल में बिताई अवधि का समायोजन सजा में होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love