चमोली: गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद महेंद्र भट्ट को दिखाए काले झंडे…

Spread the love

 

 

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने गोपेश्वर खेल मैदान में पहुंचे राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन में उक्रांद कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।

सुबह 11 बजे लोनिवि के आवास गृह से महेंद्र भट्ट का काफिला खेल मैदान के लिए निकला तो पीजी कॉलेज के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और महेंद्र भट्ट गो बेक के नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्त संदीप झिंक्वाण, धीरेंद्र गरोड़िया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मियों से भी कार्यकर्ताओं की नोक झोंक हुई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- मुनकटिया में पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित, मलबा हटाने में जुटीं टीमें, आवाजाही रोकी गई
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love