नैनीताल- भवाली से भीमताल तक बनेंगे चार टू-लेन पुल

 

 पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने भवाली से भीमताल तक चार टू-लेन पुल के निर्माण की डीपीआर शासन को भेज दी है।

शासन से अनुमति मिलते ही आरसीसी के चार टू-लेन पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से गोलूधार, खुटानी, रामगढ़ रोड और भीमताल थाने के पास सिंगल पुलों के बजाय आरसीसी के टू-लेन पुल बनाए जाएंगे। ताकि भवाली और भीमताल में पर्यटन सीजन और वीकेंड में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके। साथ ही सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पुल बनने से स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा रहेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से चार टू-लेन पुल के निर्माण को लेकर डीपीआर शासन शासन भेजी है। शासन से स्वीकृत मिलते ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

 

और पढ़े  अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…