IND vs BAN U19- भारत ने 18 रन से जीता मैच, बांग्लादेश को आखिरी ओवर में दी मात

भारत ने 18 रन से जीता मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 48.4 ओवर में 238 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम को बारिश के कारण डीएलएस प्रणाली के जरिये 29 ओवर में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम 28.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिजुल हकीम ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने चार विकेट लिए जबकि खिलान पटेल ने दो सफलाएं अपने नाम कीं। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

और पढ़े  एशियन पैरा गेम्स- हनी-संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड, भारत के अब तक 101 पदक, इनमें 26 स्वर्ण
  • Related Posts

    एशियन पैरा गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: कितने पदक जीते, किस स्थान पर मौजूद, कब होगा समापन समारोह?

    भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने…

    एशियन पैरा गेम्स- हनी-संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड, भारत के अब तक 101 पदक, इनमें 26 स्वर्ण

    पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल शीर्ष पर पहुंचीं, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में भारत…