विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना- हेलीकॉप्टर से विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग पर बरसाए गए फूल, CM नीतीश कुमार भी पहुंचे

 

 

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर पीठ पूजन का कार्य शुरू हो चुका है। परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर चुकी है। श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं। निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित हो रहे शिवलिंग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। इधर, इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में महावीर मंदिर न्यास के सचिव  शायन कुणाल और उनकी पत्नी, सांसद शांभवी चौधरी, जजमान की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ पहुंच चुके हैं।

 

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।   मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12 बजे कैथवलिया में उतरा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मंगल गीतों से गूंज रहा परिसर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पीठ पूजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। हजारों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं, वहीं हर कोई इस दुर्लभ और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनकर पुण्य का भागी बनने की कामना कर रहा है। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। 

और पढ़े  वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार

World largest Shivling to be installed at Virat Ramayan Mandir Motihari Bihar News Mahavir Temple Updates

स्थापना दिवस समारोह में कैसे जाएंगे?
मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जाम की स्थिति से बचने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर सात प्रमुख ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई है। कार्यक्रम स्थल तक सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक टीमों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

मुजफ्फरपुर से आने वाले श्रद्धालु

  • मुजफ्फरपुर से चकिया पहुंचें, वहां से केसरिया रूट पर लगभग 9 किलोमीटर आगे बढ़ने पर कैथवलिया स्थित मंदिर परिसर पहुंच सकते हैं।

गोपालगंज से आने वाले श्रद्धालु

  • गोपालगंज से खजुरिया चौक पहुंचकर केसरिया मार्ग से राजपुर होते हुए कैथवलिया मंदिर परिसर पहुंचा जा सकता है। खजुरिया से यह दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।

मोतिहारी जिला मुख्यालय से आने वाले श्रद्धालु

  • मोतिहारी से पिपराकोठी–कोटवा–भोपतपुर होते हुए राजपुर के रास्ते कैथवलिया मंदिर पहुंचा जा सकता है। इस मार्ग की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है।
  • मोतिहारी से पिपराकोठी–पिपरा रेलवे स्टेशन–कल्याणपुर होते हुए कैथवलिया पहुंचा जा सकता है। इस मार्ग की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है।
  • मोतिहारी से चकिया होते हुए कैथवलिया मंदिर परिसर पहुंचा जा सकता है। इस मार्ग की दूरी लगभग 48 किलोमीटर है।
  • Related Posts

    बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

    बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी। इस हमले…

    वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार

    बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 13 मासूम बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक…