Delhi Blast: अल-फलाह की 140 करोड़ की संपत्ति कुर्क,ईडी ने चेयरमैन जवाद सिद्दीकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह विश्वविद्यालय 10 नवंबर को लालकिला क्षेत्र में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया था। ईडी ने इस मामले में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और अल फलाह ट्रस्ट के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।

 

54 एकड़ का कैंपस और इमारतें जब्त
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में स्थित 54 एकड़ भूमि पर फैले विश्वविद्यालय परिसर, शैक्षणिक भवन, विभिन्न स्कूलों और विभागों की इमारतें और छात्रावासों को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी अस्थायी कुर्की आदेश के जरिए की गई।

 

अपराध से अर्जित संपत्ति घोषित
इन संपत्तियों का स्वामित्व अल-फलाह ट्रस्ट के पास है, जिन्हें ईडी ने ‘अपराध से अर्जित आय’ की श्रेणी में रखा है। बता दें कि इस बात की खबर पहले से ही सामने आ रही थी कि ईडी इन संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में है।

Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui

छात्रों से कथित धोखाधड़ी का आरोप
जवाद सिद्दीकी को ईडी ने नवंबर में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के पास आवश्यक और वैध मान्यता नहीं थी, इसके बावजूद छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर उनसे फीस वसूली गई।

Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui

पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
ईडी ने जवाद सिद्दीकी और अल-फलाह ट्रस्ट के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। दोनों को आरोपी बनाते हुए एजेंसी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अभियोजन की मांग की है।

और पढ़े  PM मोदी के नाम 5वां कीर्तिमान, जानें क्या उपलब्धि हासिल की, नेहरू-इंदिरा के ये दो रिकॉर्ड अभी दूर
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो
अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए के तहत कुर्की का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को बेचा या हस्तांतरित न किया जा सके। साथ ही, कुर्की के अंतिम रूप लेने के बाद सरकार द्वारा नियुक्त रिसीवर को विश्वविद्यालय के प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो।
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
415 करोड़ से अधिक की कथित अवैध कमाई
ईडी का दावा है कि सिद्दीकी के निर्देश पर विश्वविद्यालय और उससे जुड़े ट्रस्ट ने फर्जी मान्यता और मान्यता संबंधी झूठे दावों के आधार पर छात्रों और अभिभावकों को धोखे में रखकर कम से कम 415.10 करोड़ की ‘अपराध से अर्जित आय’ हासिल की।
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
लालकिला धमाके से कड़ी
यूनिवर्सिटी से जुड़े एक डॉक्टर, डॉ. उमर पर आरोप है कि वह 10 नवंबर को विस्फोटकों से भरी कार चलाते हुए आत्मघाती हमलावर बना और लालकिला के बाहर हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई।

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी के नाम 5वां कीर्तिमान, जानें क्या उपलब्धि हासिल की, नेहरू-इंदिरा के ये दो रिकॉर्ड अभी दूर

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने आज एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। लगातार 4399 दिनों से पीएम का पदभार संभाल रहे मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को…


    Spread the love

    Meeting: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, खरगे-राहुल, सोनिया-ममता, अखिलेश-तेजस्वी समेत कई नेता मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveविपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर मंथन होगा। वहीं, विधानसभा चुनावों…


    Spread the love