सरकार की बड़ी कार्रवाई- 242 वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 7,800 से ज्यादा पर गिरी गाज

भारत सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 242 गैरकानूनी वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल रहे गैरकानूनी बेटिंग (जुए) पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।

 

ऑनलाइन गैंबलिंग पर कार्रवाई हुई तेज
सरकार का कहना है कि अब तक कुल 7,800 से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को बंद किया जा चुका है। खास बात यह है कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार काफी तेज हुई है।

कई अवैध वेबसाइट्स युवाओं को आसान कमाई का लालच देकर जुए और सट्टेबाजी की ओर आकर्षित कर रही थीं। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि सामाजिक समस्याएं भी बढ़ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का रास्ता अपनाया है।

युवाओं को धोखाधड़ी से बचाना लक्ष्य
सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम यूजर्स, खासकर युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय नुकसान और लत जैसी समस्याओं से बचाना है। अवैध प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी और कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है।

सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े किसी भी गैरकानूनी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़े  संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'सत्याग्रह' पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल
  • Related Posts

    दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

    एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के…

    कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस वर्ता की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने पूरे…