दिल्ली के सरकारी स्कूल- 10 फरवरी से होंगी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरु होंगी। शिक्षा निदेशालय ने इन परीक्षाओं की तिथि और संचालन के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण करेंगे। 10 फरवरी को 11वीं की इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, रिटेल व टूरिज्म की परीक्षा होगी। 11 को 9वीं की कौशल विषयों की परीक्षा होगी। 17 को 11वीं की मुख्य विषय हिंदी की परीक्षा होगी।

19 फरवरी को 8वीं, 9वीं व 11वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। 3-8वीं तक के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से होगी। परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म होंगी। 3-5वीं तक की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होंगी। छठी से 8वीं तक की परीक्षा 2.30 बजे से 5 बजे तक होगी। 9वीं व 11वीं की परीक्षा 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी।

और पढ़े  PM मोदी ने कैप्टन मच्छार से की बात: बातचीत के दौरान भावुक हुए भारतीय पायलट, बोले- हम सबको हनुमान जी ने बचाया
  • Related Posts

    दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

    एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के…

    कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस वर्ता की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने पूरे…