बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए और नतीजे आज यानी 16 जनवरी को घोषित किए जा रहे हैं, जिसके लिए रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बीएमसी समेत कई नगरपालिकाओं में आगे चल रही है।जानें …
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे भाजपा मुख्यालय का दौरा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर 3:30 बजे भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे। यह दौरा बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए किया जा रहा है।
BMC Election Results 2026: शुरुआती नतीजों में भाजपा के दो और जीत
मुंबई में बीएमसी चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजे सामने आए हैं। वार्ड नंबर 10 से भाजपा के जितेन्द्र पटेल को विजेता घोषित किया गया। वार्ड नंबर 3 से भाजपा नेता प्रवीन डरेकर के भाई, प्रकाश डरेकर ने जीत हासिल की। बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए मतगणना जारी है और बाकी वार्डों के नतीजे आने में अभी समय लगेगा।









